नेहरू युवा केन्द्र महिलाओ को देगा नि:शुल्क कम्प्यूट प्रशिक्षण

गंगापुर सिटी। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ हीरा लाल की मिल स्थित विनायक कम्प्यूटर सेन्टर पर किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से 25 बालिकाओं को नि:शुल्क कम्प्यूटर का प्रशिक्षण सेन्टर निदेशक अरविन्द तिवारी के माध्यम से दिया जायेगा। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर भारत सरकार के द्वारा प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। इस दौरान स्वयं सेवक नागेश कुमार शर्मा, प्रशिक्षक अरविन्द तिवारी, रिजुल गर्ग, भुवनेश कुमार, सुनील शर्मा, सुलेखा गुप्ता, मुकेशी सैनी, आरती वर्मा, राखी कश्यप, लक्की शर्मा, ज्योति शर्मा, राजश्री, हिमानी जैन, भारती, चारू गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।