OMG! 25 साल की महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म, दो को पकड़ पाने में मेडिकल साइंस भी रहा फेल

FILE PHOTO

एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है। ये हैरान करने वाली डिलीवरी पश्चिमी अफ्रीका के माली में हुई। जैसे ही मंगलवार को महिला की डिलीवरी हुई वहां मौजूद सभी चिकित्सक हैरानी में पड़ गए। डॉक्टर्स का कहना था कि प्रेग्नेंसी के समय महिला के गर्भ में केवल सात बच्चे ही डिटेक्ट किए गए थे। प्रेग्नेंसी के दौरान मोरक्को और माली में सिसे का अल्ट्रासाउंड भी किया गया था। अल्ट्रासाउंड देखने के बाद डॉक्टर्स को सिर्फ सात बच्चों की ही उम्मीद थी। 25 वर्षीय हलीमा सिसे की डिलीवरी से पूरा देश हैरान है और अब वे नेताओ का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
डॉक्टर्स ने इसी साल मार्च में सिसे से कहा था कि उन्हें खास देखभाल की जरूरत है, जिसके बाद ऑथोरिटीज उन्हें मोरक्को ले आई और यहीं के एक अस्पताल में उन्होंने सभी बच्चों को जन्म दिया। माली की स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान में बताया कि नवजात शिशुओं में पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। डिलीवरी के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है।
लेकिन डॉक्टर्स अल्ट्रासाउंट में दो बच्चों को ट्रैक नहीं कर पाए। सभी बच्चों का जन्म सिजेरियन सेक्शन से हुआ है।
एक साथ नौ बच्चों के पैदा होने की घटना बेहद असामान्य है। इस तरह के मल्टीपल बर्थ में मेडिकल कॉम्प्लीकेशन का मतलब अक्सर यही होता है कि गर्भ में कुछ बच्चे पूर्ण अवधि तक नहीं पहुंच पाते हैं।
मेडिकल एक्सपट्र्स के मुताबिक, ये एक दुर्लभ घटना है। इसी स्थिति में कई बार नवजात शिशु सर्वाइव नहीं कर पाते हैं, लेकिन सिसे और उनके सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे हैं, इसलिए डॉक्टर्स भी उनकी खास तरह से देखभाल भी कर रहे हैं।
महिला की डिलीवरी के बाद देश की स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने मोरक्को और माली की मेडिकल टीम को बधाई दी है, जिनकी कड़ी मेहनत से इस प्रेग्नेंसी में एक अच्छा नतीजा सामने आया है।
कब होती है मल्टीपल प्रेग्नेंसी
गर्भ में एक साथ कई बच्चों का होना मल्टीपल प्रेग्नेंसी कहलाता है। ऐसा तब होता है जब कोई महिला मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान एक से ज्यादा एग (अंडे) रिलीज करती है और हर एग किसी स्पर्म से फर्टिलाइज्ड होता है। ये फर्टिलाइज्ड एग अक्सर दो या दो से ज्यादा हिस्सों में विभाजित हो जाते हैं, जिससे मल्टीपल प्रेग्नेंसी की स्थिति पैदा होती है। मल्टीपल डिलीवरी में पैदा हुए बच्चे कई बार दिखने में एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन कई बार इनकी शक्ल एक-दूसरे से बिल्कुल मेल नहीं खाती है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे अनोखे मामले
जान लें कि पहले भी इस तरह के अनोखे मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में 21 साल की एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया था, जिसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए थे। दरअसल महिला का बहुत ज्यादा फूला हुआ पेट देखकर डॉक्टर्स का अनुमान था कि उसके पेट में जुड़वा बच्चे होंगे। लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो सब आश्चर्य में पड़ गए। महिला ने एक ही बच्चे को जन्म दिया जो यूनाइटेड किंगडम के इतिहास का दूसरे नंबर का सबसे वजन बच्चा था।

बढ़ती कलम न्यूज़ के लिए आज ही ऐप इंस्टॉल करें।https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US