ऑनलाइन पेमेंट में लगेगा 4 घंटे का वक्त, यूपीआई लेनदेन के नए प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी!

गंगापुर सिटी। यूपीआई लेनदेन की सीमा बढ़ाई गई है। 2000 रुपए से अधिक के ऑनलाइन भुगतान पर 4 घंटे का विलंब हो सकता है। 5 हजार रुपए के भुगतान के बाद 24 घंटे में 50 हजार रुपए का पेमेंट किया जा सकता है। 2022-23 में 13 हजार 530 फ्रॉड पेमेंट हुई जिसमें 49 फीसदी यानी 6 हजार 659 करोड़ रुपए डिजिटल पेमेंट शामिल है। ऑनलाइन लेनदेन की राह में फ्रॉड एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इससे छुटकारा पाने के लिए सरकार कई तरह की कोशिश कर रही है। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं जिसके लिए कई प्रस्ताव मिले हैं। यदि इन प्रस्ताव को लागू किया जाता है तो ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं को कम किया जा सकता है।आइए जानते हैं इस प्रस्ताव के बारे में विस्तार से…

UPI Payment में 4 घंटे की देरी

सरकार को एक प्रस्ताव मिला है जिसमें यूपीआई लेनदेन को सीमित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत अगर आप 2 हजार रुपए से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट किसी को पहली बार कर रहे हैं तो उसमें 4 घंटे की देरी की जा सकती है। इससे फ्रॉड को होने से रोका जा सकता है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है 4 घंटे की देरी से ऑनलाइन पेमेंट की राह में नई समस्या पैदा हो सकती है। क्योंकि अगर आप 2 हजार रुपए या उससे ज्यादा की ग्रॉसी आइटम या कुछ और सामान खरीदते हैं तो आपको 4 घंटे पेमेंट देरी से ग्रॉसरी सेलर सामान नहीं देगा।

ऑनलाइन फ्रॉड बड़ी समस्या

बता दें कि मौजूदा वक्त में पहली बार किसी को 5 हजार रुपए से ज्यादा ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। वही एक बार 5 हजार रुपए के पेमेंट के बाद अगले 24 घंटे में 50 हजार रुपए का अधिकतम पेमेंट किया जा सकता है। आरबीआई की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2022-23 में कुल पेमेंट का 13 हजार 530 फ्रॉड पेमेंट शामिल रहा। इसकी कुल कीमत 30 हजार 252 करोड़ रुपए है। इस फ्रॉड में 49 फीसदी या 6 हजार 659 करोड़ रुपए डिजिटल पेमेंट शामिल है।