5 ई-मित्र कियोस्क का 15 दिन के लिए अस्थाई रूप से संचालन रोकने के आदेश

जन आधार कार्ड कार्य को गम्भीरता से नही लेने पर
सवाई माधोपुर।
जन आधार कार्ड योजना राज्य सरकार की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। जन आधार कार्ड वितरण का कार्य ई-मित्रों के माध्यम से आमजन को निशुल्क किया जा रहा है जिसकी समीक्षा नियमित रूप से जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में कार्यालय उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर द्वारा भी जन आधार कार्ड वितरित करने के लिये ई-मित्र कियोस्को को नियमित रूप से निर्देशित किया जाता रहा है, किन्तु ई-मित्र कियोस्को के द्वारा इसे गम्भीरता से नही लिया जा रहा है, ई-मित्र कियोस्को की जन आधार कार्ड वितरण की स्थिति अत्यन्त दयनीय है।
उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर ने जन आधार कार्ड वितरण कार्य को गम्भीरता से नही लेने व जन आधार कार्ड वितरण की स्थिति अत्यन्त दयनीय होने पर 5 ई-मित्र कियोस्को का 15 दिन के लिए अस्थाई रूप से ई-मित्र संचालन रोके जाने के आदेश जारी किये है।
उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर ने ई-मित्र कियोस्क दिनेश माली कियोस्क आईडी K108122922, नूर मोहम्मद K108183077, दूलीचन्द महावर K108160972, पतंजली शर्मा K108145514 एवं मोहम्मद अकरम K28038218 का 15 दिन के लिए अस्थाई रूप से ई-मित्र संचालन रोके जाने के आदेश जारी किये है।