खेल प्रतियोगिताओं में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

श्री परशुराम शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में हुआ आयोजन

गंगापुर सिटी। श्री परशुराम शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में स्वर्गीय श्री गिरिराज प्रसाद शर्मा फाउण्डर भगवती गु्रप की स्मृति में भगवती उच्च माध्यमिक विद्यालय के सौजन्य से खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रस्सा कसी, चम्मच दौड़, जलेबी कूद, आशुभाषण, कैरम, शतरंज, मेहन्दी, रंगोली, संस्कृत श्लोकों का शुद्ध उच्चारण आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों व महिलाओं ने हिस्सा लिया। बच्चों व महिलाओं में उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिप्रसाद बोहरा, भगवती गु्रप की संस्थापिका श्रीमती संतोष शर्मा, प्रबंधक वंदना शर्मा, समाज के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महेन्द्र लोढ़ी, परशुराम कॉलेज के फाउण्डर सदस्य कमलेश शास्त्री, राष्ट्रीय कवि गोपीनाथ चर्चित, पूर्व सभापति संगीता बोहरा, राज्यकर अधिकारी आशीष शर्मा, अशोक शर्मा सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

श्री परशुराम शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय अध्यक्ष अनुज शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।