प्रतियोगिता में निखरी प्रतिभाएं: स्वर्गीय गिरिराज प्रसाद शर्मा की स्मृति में हुई दो दिवसीय साहित्यिक व खेलकूद प्रतियोगिता

-विजेताओं व प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

गंगापुर सिटी के भगवती ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय गिरिराज प्रसाद शर्मा की स्मृति में भगवती उच्च माध्यमिक विद्यालय के सौजन्य से श्री परशुराम शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में 25 व 26 मई को दो दिवसीय साहित्यिक व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम दिन पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, ग्रुप की संस्थापिका श्रीमती संतोष शर्मा, राष्ट्रीय कवि गोपीनाथ चर्चित, शिक्षाविद् कमलेश शास्त्री, ग्रुप प्रबंधक वंदना शर्मा, डॉ.आशीष शर्मा, ब्राह्मण समाज पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा व महेन्द्र लोढी के आतिथ्य में जूनियर व सीनीयर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में बालक-बालिकाएं तथा युवतियों व महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

श्री परशुराम शिक्षण संस्थान अध्यक्ष व आयोजक अनुज शर्मा ने बताया कि पूर्व सभापति संगीता बोहरा के संयोजन में प्रथम दिवस रस्साकसी, जलेबी कूद, मेहन्दी, रंगोली, आशु भाषण व श्लोक उच्चारण की प्रतियोगिताएं हुई। वहीं दूसरे दिन डॉ. राजेन्द्र शास्त्री, डॉ. शैल शास्त्री व वरिष्ठ एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा आरओ के आतिथ्य में कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, चम्मच दौड़ व जलेबी कूद की स्पर्धाएं हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका अनीता शर्मा, राकेश उपाध्याय, हेमन्त शर्मा, रजनीश उपाध्याय, राजेश आचार्य, हनुमान शर्मा पटवारी व श्याम सुन्दर शर्मा ने निभाई।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों के पुरस्कृत किया गया। श्रीमती नितेश शर्मा, श्रीमती रीना शर्मा, मनोज हरदेनिया, प्रेमलता शर्मा, गोपाल दीक्षित, राजेश भगवती कॉलेज, स्थानीय कॉलेज के कार्यालय सहायक रविंद्र शर्मा का भी सहयोग रहा। शिक्षण संस्थान पदाधिकारी अजय पाराशर उपाध्यक्ष, कमलेश जोशी महामंत्री, राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष, शिवराम शर्मा सह मंत्री, मीडिया प्रभारी गौरीशंकर शुक्ला, अमित महंत, सुनील शर्मा , मुकेश व्यास, देवेंद्र शर्मा, अवधेश जैमिनी, कृपा शंकर उपाध्याय, डीके शर्मा गार्ड, योगेश शर्मा, कमलेश भारद्वाज व रविंद्र शर्मा की भी आयोजन में प्रमुख भूमिका रही।

प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता

कुर्सी दौड़ जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शुभ उपाध्याय, द्वितीय स्थान प्रियांशी शर्मा, तृतीय स्थान काव्य तिवारी रहीं। कुर्सी दौड़ सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान अनीता शर्मा, द्वितीय स्थान पल्लवी शर्मा, तृतीय स्थान तृप्ति शर्मा ने हासिल किया। इसी प्रकार चम्मच दौड़ जूनियर वर्ग में प्रथम शुभ उपाध्याय, द्वितीय खेड़ापति तथा तृतीय स्थान राघव शर्मा रहे। चम्मच दौड़ सीनियर वर्ग में साधना शर्मा प्रथम, सुमन शर्मा द्वितीय तथा अंशिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकसी के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप में मीना शर्मा, ममता शर्मा, कविता शर्मा, सुमन शर्मा, रेनू शर्मा व ललिता शर्मा, रेखा शर्मा, साधना शर्मा रहीं। द्वितीय स्थान दुर्गा ग्रुप में लक्ष्मी शर्मा, शालिनी शर्मा, महिमा शर्मा, कृष्ण शर्मा, रितु पंचोली, अनीता शर्मा, योग माया शर्मा, अनुराधा शर्मा हासिल किया।

आशु भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान श्रेयांशी पचौरी, द्वितीय स्थान राघव प्रकाश शर्मा ने तथा आशु भाषण सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राची उपाध्याय , द्वितीय स्थान रेखा त्रिवेदी ने प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक वाचन के जूनियर वर्ग मेें आरोही तिवारी प्रथम, गुंजन शर्मा द्वितीय, रिद्धि शर्मा तृतीय तथा संस्कृत श्लोक वाचन के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान अनीता शर्मा, द्वितीय स्थान हिमांशी मिश्रा, तृतीय स्थान सावित्री शर्मा रहीं।

शतरंज के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान तेजस पंचोली, द्वितीय स्थान रक्षित शर्मा, तृतीय स्थान अन्वी पाराशर तथा शतरंज सीनियर वर्ग में प्रथम प्रतिभा शर्मा, द्वितीय शिवी पाराशर रहीं। कैरम के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कल्पना तिवारी, द्वितीय स्थान नेहा शर्मा, कैरम जूनियर वर्ग प्रथम स्थान चिराग शर्मा, द्वितीय स्थान वैभव व्यास ने प्राप्त किया। मेेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान तृप्ति शर्मा, द्वितीय स्थान नंदिनी शर्मा एवं निकिता शर्मा, तृतीय स्थान दीपिका शर्मा ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान नाविका शर्मा, द्वितीय स्थान शताक्षी शर्मा, तृतीय स्थान हर्षित शर्मा ने प्राप्त किया। युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अभिमन्यु एवं चिराग, द्वितीय स्थान देवांशु एवं मंतव्य दीक्षित तथा युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग प्रथम स्थान वंदना शर्मा एवं दीपिका शर्मा, द्वितीय स्थान मीनाक्षी शर्मा एवं नेहा शर्मा को मिला।