पुलिस कार्रवाई: 15 साल से 5 प्रकरणों में फरार आरोपी गिरफ्तार

गंगापुरसिटी। कोतवाली व सदर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को 15 वर्ष से पांच प्रकरणों में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मेुं सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दुर्गालाल पुत्र केदार माली निवासी सलेमपुर है। पांच प्रकरणों में आरोपी न्यायालय से भगौड़ा घोषित था। उन्होंने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी राजकुमार मीना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक अजीत मोगा की सूचना के अनुसार दुर्गालाल उज्जैन में परिवार सहित फरारी काट रहा है। इस पर हैड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल ऋषिकेश, विश्वनाथ प्रताप सिंह व लक्ष्मीचंद की टीम ने उज्जैन पहुंच कर आरोपी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की।
नाम बदल कर रह रहा था
पुलिस के अनुसार आरोपी उज्जैन में नाम बदल कर रह रहा था। उसने अपना नाम गोपाल रखा हुआ था और इसी नाम से कागजात बना रखे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने परिवार से सम्बन्ध विच्छेद कर लिए थे और प्रोपटी डीलर का कार्य कर रहा था।