मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे परनामी

गंगापुर सिटी। श्यारोली के पूर्व सरपंच स्व. रमेश चौधरी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम शेखपुर में पहुंचे।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि रमेश चौधरी सच्चे मायने में आमजन को समर्पित थे। सबको साथ लेकर चलना उनकी विशेषता थी। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मूर्ति लगाने के लिए शेखपुर के लोगों व परिवारजनों को साधुवाद दिया। इससे पूर्व परनामी का गंगापुरसिटी पहुंचने पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के निवास पर स्वागत किया गया। परनामी ने पंचायतराज में चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ता सहित पूर्व विधायक को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, जिला महामंत्री मनोज बंसल, उपप्रधान पुष्कर जाट, पुखराज सलेमपुर, वीरू पुजारी, गिरधारी सोनी, कमलेश महावर, नवीन, रामकेश छंगा, मिथलेश व्यास, मुकेश सिराधना, नरेन्द्र हरसाना, राजेन्द्र, विनोद, नितेश, कमरसिंह मीणा, संदीप आदि मौजूद थे।