विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नसिया कॉलोनी स्थित विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में कोविड-19 की सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए समाज की उभरती प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय उर्फ बंटू नेता, विशिष्ट अतिथि गोपाल बुकसेलर पार्थ एजेंसी, लक्ष्मी देवा संस्थान लक्ष्मी सेवा संस्थान अध्यक्ष संतोष दुबे, भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील दीक्षित, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा, समाजसेवी सावित्री शर्मा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा आराध्य देव परशुराम भगवान की आरती व माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित ने कहा कि चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारियों के सदस्यों द्वारा समाज की प्रतिभाओं को लगातार पिछले 12 वर्षों से उत्साहवर्धन हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर एक सामाजिक कीर्तिमान स्थापित करने का श्रेष्ठतम कार्य किया जा रहा है। लक्ष्मी सेवा संस्थान अध्यक्ष संतोष दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि भविष्य में लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि गंगापुर सिटी में चाणक्य परिवार द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन में समाज के लोगों में आपसी मेल मिलाप, सामाजिक समरसता बढ़ाने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा समाज की प्रतिभाओं में सैकण्डरी में छवि कटारा 96.17 प्रतिशत, नमन गौतम 96.17 प्रतिशत, हर्षित शर्मा 94.50 प्रतिशत, पायल अवस्थी 94.17 प्रतिशत, सीनियर सैकण्डरी में अर्पिता शर्मा 94.00 प्रतिशत, कृष्णकांत शर्मा 93.60 प्रतिशत, हर्ष शर्मा 93.56 परसेंटायल, तथा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वालों में आरती शर्मा, महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित, पीएचडी उपाधि प्राप्त अभिषेक उपाध्याय, संदीप शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद पर चयनित को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, रमेश खादी, डॉ. निर्मल द्वारा कार्यक्रम के अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर कार्यक्रम में पधारने हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन चाणक्य परिवार समन्वयक व इंटरनेशनल स्कूल निदेशक हेमंत शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रमेश तिवारी, विष्णु गुरुजी, दिलीप तिवारी, उमेश कांत शुक्ला, मोहन शर्मा, गोविंद पाराशर, राकेश, महेंद्र कुम्भाल, जुगल किशोर शर्मा, नरेश शर्मा, कौशल पाराशर, डॉ. कपिल जैमिनी, राजेंद्र शर्मा और समाज के कई ब्रह्मजन उपस्थित रहे।
चाणक्य परिवार सदस्य धनेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु प्रविष्टियां देने वाली प्रतिभाओं द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रविष्टि जमा कराए गए केन्द्र से 14 सितंबर 2020 के बाद प्राप्त कर लें।