एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय, भाजपाइयों ने मनाई जयन्ती

गंगापुरसिटी। भाजपा शहर मंडल की ओर से शनिवार को पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। इस मौके नसिया कॉलोनी स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाण्ध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और गोष्ठी में उनकीजीवनी पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुनस्र्थापित करने के लिए थी।

READ MORE: REET EXAM 26 को: बसों के लिए रही मारामारी, अधिकारियों ने जायजा ले दिए निर्देश

नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि जब तक हम समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते, तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं। वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंह खटाना ने कहा कि उनके तपस्यापूर्ण जीवन और विचार-शक्ति का ही असर था कि न जाने कितने राष्ट्रभक्तों ने जीवन के सभी सुखों को त्याग कर देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। सुशील दीक्षित ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के नाते हमको गर्व है कि सात वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने गरीब कल्याण के अपने लक्ष्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को साकार करके दिखाया है। मण्डल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया। भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुनकटा एवं धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान जिला मत्री सावत्री शर्मा, पुखराज सलेमपुर, सवाई सिंह, मिथलेश व्यास, भाजपा युवा नेता नवीन शर्मा, प्रदीप सरकार, अनिता व्यास, शिव दुलारी, अशोक कमालपुर, गोपाल धामोनिया, महेंद्र दीक्षित, जीतेन्द्र उपाध्याय, सतोष शर्मा, टीका राम सैनी, चिरंजी लोधा, नारायण महावर, सूरजमल जाट, कमलेश महावर, रामबाबू शर्मा, गिर्राज गुप्ता, जगदीश खटाना, अतुल शर्मा, रवि गोठवाल, बबूल कुमार, नवल दनगस, ओमप्रकाश गुर्जर, गोविंद पाराशर, वीरू शर्मा, गोपाल गर्ग सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।