Puducherry Govt Crisis: पुडुचेरी में क्या लगेगा राष्ट्रपति शासन या BJP बना पाएगी नई सरकार

पुडुचेरी की सत्ता सोमवार को कांग्रेस के हाथ से चली गई। राज्य में कांग्रेस विधायकों के इस्तीपे के बाद नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आई थी। रविवार को उपराज्यपाल ने उन्हें बहुमत साबित करने के लिए कहा था। वहीं स्पीकर ने घोषणा की है कि विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जाती है। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगता है कि या विपक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करता है।

यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत में Rakesh tikait राकेश टिकैत की हुंकार, कहा- सरकार तक को बदल देती है भीड़

कांग्रेस और डीएमके गठबंधन वाली सरकार सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट साबित नहीं कर पाई। इसके बाद सीएम नारायणसामी ने राजनिवास जाकर उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन को इस्तीफा सौंप दिया। पुडुचेरी विधानसभा में कुल 33 सीटें हैं। इनमें से 30 सीटों के लिए ही विधानसभा के चुनाव होते हैं। 3 विधायक नोमिनेटेड होते हैं।

Puducherry Govt Crisis:

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस लगातार सत्ता की लड़ाई में कांग्रेस से हारती जा रही है। वर्तमान में पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस की सत्ता है। महाराष्ट्र और झारखंड में पार्टी पूरी तरह से सत्ता में नहीं है। बता दें कि सत्ता पक्ष कांग्रेस के पास 9, डीएमके के पास 2 और निर्दलीय 1 विधायक हैं। वहीं विपक्ष के पास कुल 14 विधायक हैं। बहुमत के लिए 14 विधायक जरूरी थे। कांग्रेस के पास 12 विधायक होने से बहुमत के आंकड़े सो दो कम रह गए। राज्य में सरकार बनाने का बहुमत का आंकड़ा 14 का है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US