Punjab Municipal Election 2021: पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत, अकाली-BJP मायूस

पंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह से शुरू हुई। अभी तक के चुनावी नतीजों में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली हैं। कांग्रेस पहले स्थान पर चल रही है। मोगा नगर निगम में कुल 50 वार्डों में से कांग्रेस ने 20 सीटें जीती हैं। अकाली दल को 15, बीजेपी को 1, आम आदमी पार्टी को 4 और आजाद को 10 सीटें मिली है।

Punjab Municipal Election 2021

जीनकपुर में कांग्रेस ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की है। अमृतसर जिले के मजीठा में अकाली दल ने 10 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। एक निर्दलीय प्रत्याशी की भी जीत हुई है। सब तहसील मौड मंडी के 17 में से 13 पर कांग्रेस, अकाली दल 1 और 3 आजाद प्रत्याशियों ने जीती है। रामां मंडी के 15 वार्ड में से 11 कांग्रेस, दो अकाली दल और दो आजाद प्रत्याशी जीते।

यह भी पढ़ें: Bengal Elction 2021: फिर बंगाल का दौरा करेंगे PM मोदी, हुगली में होगी जनसभा

फिरोजपुर में कांग्रेस के 33 प्रत्याशी जीते हैं। गुरदासपुर में सभी 29 सीटों पर कांग्रेस की जीती है। वहीं बटाला और पठानकोट में भी कांग्रेस बढ़त पर है। बठिंडा की नथाना काउंसिल में आम आदमी पार्टी को तीन सीटें मिली हैं। बाकी जगहों पर आप पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका।बीजेपी ने बठिंडा में कोई भी सीट पर जीत हासिल नहीं की। बसपा को भाईरूपा में एक सीट पर जीत मिली हैं। बठिंडा के पचास वार्डों में से कांग्रेस को 43 और अकाली दल को सात सीटें मिली है। जालंधर के फिलौरी में तो कांग्रेस को 15 में से 11 सीटों पर जीत मिली है। यहां अकाली दल और बीजेपी दोनों के ही खाते नहीं खुले हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US