राजेन्द्र दुसाद बने अध्यक्ष व राजेन्द्र मोदी मंत्री

गंगापुर सिटी। नव निर्वाचित पदाधिकारी।

निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर समाज ने किया अभिनंदन
गंगापुर सिटी।
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति के चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी दिनेश चंद डांस एडवोकेट की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दीनदयाल डंगायच व राजेन्द्र प्रसाद दुसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसमें दीनदयाल डंगायच के नामांकन वापस लेने पर अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद दुसाद को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश सामरिया को, मंत्री पद पर राजेन्द्र मोदी को, सहमंत्री पद पर अरविन्द रावत को एवं कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश टोडवाल को व व्यवस्थापक पद पर अमित डंगायच को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवीन कार्यकारिणी का समाज के गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।