राजेन्द्र खाली वाले एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे

गंगापुर सिटी। राजेन्द्र खादी वाले एक निष्ठावान समर्पित समाज सेवी कार्यकर्ता थे। खादी वाले ने अपने जीवन में गरीब तबके की बहुत बडी मदद की, साथ ही संगठन को एक नई दिशा दी।
यह जानकारी व्यापार मण्डल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंहल पत्रकार ने शोक सभा में दी।
उन्होंने बताया कि राजेन्द्र खादी वालों का 7 जुलाई की सुबह 4 बजे जयपुर अस्पताल में निधन हो गया था। एसोसिएशन के सदस्य विष्णु अग्रसेन ने कहा कि राजेन्द्र खाली वालों की कमी सदैव संगठन को अखरेगी और इस कमी को दूर करना बहुत ही कठिन कार्य है। आज संगठन के सदस्यों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोक सभा आयोजित की।
सदस्य अनिल ने कहा कि राजेन्द्र खादी वाले रात हो या दिन संगठन में सदैव सक्रिय रूप से कार्य किया है। उनके कार्य अविस्मरणीय हैं। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। सभा के अन्त में सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर राजेन्द्र खादी वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में पवन मेडिकल, मुकेश अनाज वाले, टीकम चाय वाले, कैलाश हूंची सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam