Red Fort Metro Station पर एंट्री बंद, बाहर जाने से पहले जानें ले ट्रैफिक का हाल

गणतंत्र दिवस पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च हिंसा में बदल गया। इस हिंसा में 86 पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद रेड फोर्ट पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो स्टेशन और कई सड़कों पर एंट्री को बंद कर दिया गया। किसानों के प्रदर्शन के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। लाल किले और सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
दिल्ली में क्नॉट प्लेस, आईटीओ, मिंटो रोड, राजघाट रोड, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, प्रगति मैदान और लाल किला रोड को बंद कर रखा है। दिल्ली से गाजियाबाद पर एंट्री को लेकर अलर्ट है। एनएच-9 और एनएच-24 को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर रखा है। इस हाईवे का प्योग करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। DMRC ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया है। हालांकि, यहां स्टेशन से निकलने की अनुति है। बाकी मेट्रो स्टेशनों की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित है।
26 जनवरी की सुबह रैली शुरू होने के पहले से ही बवाल हो गया। सिंघु बॉर्डर पर साढ़े 8 बजे तक करीब 7 हजार ट्रैक्टर एकत्रित हो गए। पुलिस के साथ तय किए गए रूट के बजाय सेंट्रल दिल्ली में जाने देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बयान में कहा कि घोड़ों पर निहंगो जो तरवाल और कृपाण के साथ थे। उनके नेतृत्व में किसान पुलिस पर हावी हो गए। कई लाइनों की बैरिकेडिंग तोड़ डाली। नई दिल्ली में घुसने की कोशिश में लगे किसानों को रोकने में हिंसा शुरू हो गई।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US