गंगापुरसिटी। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांगे्रस की ओर से शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया गया। बाद में उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी व नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, आयुक्त दीपक चौहान सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का बिन्दुवार निराकरण किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांगे्रस अध्यक्ष प्रहलाद नरवाल व कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए सफाई कार्य का बहिष्कार किया और उप जिला कलक्टर कार्यालय पर एकत्र हुए। अध्यक्ष नरवाल ने बैठक के निर्णयों के बारे में बताया कि वर्ष 2018 में नियुक्त सफाई कर्मचारियों का बकाया ऐरियर बिल तैयार कर एक माह में भुगतान किया जाएगा। 9 वर्षीय एपीपी में स्थायीकरण शेष है जिनका स्थायीकरण कर ऐरियर राशि का शीघ्र भुगतान किया जाएगा। एनपीएस खाते की शेष राशि शीघ्र जमा कराई जाएगी। गैर वाल्मिकि समाज के सफाईकर्मियों को मूल पद पर कार्य करने के लिए दोनों जोनों में भेजने के लिए सख्त आदेश जारी किए जाएंगे तथा अन्य वर्ग के सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठता सूची जारी करने की कार्रवाही प्रक्रियाधीन है। संस्थापन शाखा में ऑपरेटर व कम्प्यूटर शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर कार्य बहिष्कार वापस ले लिया गया।
Related Articles
कार्तिक मास का अत्यधिक धार्मिक महत्व
इस माह मनाए जाएंगे कई त्योहार गंगापुर सिटी। धार्मिक महत्व के कार्तिक मास का 18 अक्टूबर से शुरूआत हो गई है। कार्तिक माह 15 नवम्बर तक रहेगा। इस दौरान विभिन्न धर्म-कर्म के कार्यों के साथ […]
REET EXAM में सहयोग: भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ ने 6 परीक्षा केन्द्रों पर लगाए अपने कार्यकर्ता
गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ की ओर से गंगापुर सिटी में हुई रीट की परीक्षा में 6 परीक्षा स्थल पर परीक्षार्थियों के पूर्ण सहयोग की जिम्मेदारी ली गई। शाखा द्वारा रीट की परीक्षा […]
श्री परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा आज गंगापुर में
गंगापुर सिटी। धौलपुर से करौली होते हुए भगवान परशुराम कुण्ड रथ यात्रा आज को दोपहर 1 बजे गंगापुर सिटी में प्रवेश करेगी।विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश महामंत्री हेमन्त कुमार शर्मा ने बताया कि यह यात्रा करौली […]