पेयजल समस्या को लेकर भाजयुमो का मौन जुलूस 16 को

गंगापुरसिटी। क्षेत्र में कई दिनों से व्याप्त गंभीर पेयजल समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को मौन जुलूस निकाला जाएगा। भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत दीक्षित ने बताया कि पेयजल समस्या के चलते 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ता बालाजी चौक पर एकत्र होगे। यहां से मौन जुलूस प्रारंभ किया जाएगा जो कि मिनी सचिवालय पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों व जलदाय विभाग अधिकारियों की लापरवाही के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। समस्या के उचित निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत दीक्षित व महामंत्री हिमांशु शर्मा ने मोर्चा सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से मौन जुलूस में शामिल होने की अपील की है।

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए देखें…WEBSITE LINK: http://badhtikalam.com/