सामाजिक सरोकार: रोजगार के लिए महिला को भेंट की सिलाई मशीन

जिला अग्रवाल महिला संगठन व तहसील महिला मंडल की पहल

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला संगठन एवं तहसील महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंगबाजी का आयोजन पहली बार बड़े अनूठे और अद्भुत तरीके से महिलाओं द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रेखा गर्ग व तहसील अध्यक्ष रीना मित्तल ने की।

जिला महामंत्री रेनू आर्य ने बताया कि समस्त महिला शक्ति ने पतंगबाजी का जमकर आनंद लिया। साउंड पर जमकर नृत्य किया। एक बार फिर बचपन की और लौटी सभी महिलाओं ने कहा कि महिला संगठन हर बार प्रत्येक त्योहार को बड़े ही अनूठे तरीके से मनाता है। संगठन की ओर से पिछली बार दीवाली मिलन समारोह भी बड़े ही अनूठे तरीके से संपन्न हुआ। साथ ही सामाजिक सरोकार के तहत संगठन की सदस्य ममता बंसल जो कि शंकर मील में रहती हैं, उन्होंने एक महिला को रोजगार हेतु सिलाई मशीन (Sewing Machine) भेंट की, जिसे पाकर वह बहुत ही खुश नजर आई। अपने परिवार को चलाने के लिए कुछ उम्मीद उस महिला में जगी।
तहसील महामंत्री शकुन्तला गुप्ता ने बताया कार्यक्रम अंत में सभी महिलाओं ने पौष बड़ा का प्रसाद लिया। कार्यक्रम संयोजक मंजू गुप्ता एवं पुष्पा आर्य द्वारा पौष बड़ा की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ नए सदस्यों ने भी अपना नाम दर्ज कराया, उन सभी का संगठन द्वारा स्वागत एवं परिचय हुआ।
इस अवसर पर जिला महिला मंडल की कोषाध्यक्ष मंजू मंगलम्, मिर्जापुर महिला मंडल के अध्यक्ष सुनीता, रजनी सिंघल, सुनीता गुप्ता, ऊषा गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, ऊषा मित्तल, सुमन, अर्चना, रजनी गुप्ता, प्रेरणा, प्रतिभा, डिंपल, रीना, सरिता, मधु, नीतू, शानू, मिथलेश, ममता, अनीता पंसारी, अनामिका, मधु भंडारी, सरिता बजाज, अल्का, शिमला, पुष्पा गुप्ता, अनिता बंसल, मिथलेश आदि महिलाएं मौजूद रहीं।