Soram Violence: सोरम हिंसा को लेकर BJP सांसद का बड़ा आरोप, कहा- मस्जिद किया गया था ऐलान

मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में बीजेपी और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सोरम की घटना विपक्षी दलों के नेताओं की की तरफ से की गई साजिश का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साजिश में राष्ट्रीय लोक दल के बड़े नेताओं का भी हाथ है।

संजीव बालियान ने कहा कि इस घटना को लेकर लोगों को उकसाने के लिए मस्जिद से ऐलान किया गया था। मेरे खिलाफ एकजुट होने के लिए मस्जिद से घोषणाएं की गई थी। इस घटना को मंत्री संजीव बालियान ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। घटना के बाद रलोद नेता जयंत चौदरी ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी नेताओं और किसानो के बीच संघर्ष हुआ है। कई लोग घायल हुए हैं। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। इन कानूनों के फायदे गिनाने जा रहे नेताओं की गुंडागर्दी कैसे बर्दाश्त करेंगे गांववाले?

यह भी पढ़ें: Farmers Protest Updates: राकेश टिकैत बोले- इंडिया गेट के पार्क में चलेगा किसानों का ट्रैक्टर

जयंत चौधरी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए संजीव बालियान ने ट्वीट किया था कि स्थानीय लोगों ने रालोद नेताओं को मारपीट कर भगा दिय। गौरतलब है कि मेरठ से सटे मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का कुछ लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी लोगों में आपस झड़प हो गई थी। घटना के दौरान कुछ लोग घायल भी हो गए थे। इस घटना को मंत्री संजीव बालियान ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US