अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: खेल महोत्सव का आगाज 8 मार्च से

अग्रवाल महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी की बैठक में हुआ निर्णय


गंगापुर सिटी।
अग्रवाल महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी की ओर से सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में समिति अध्यक्ष रेखा गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई।
समिति महामंत्री वंदना गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च से 10 मार्च तक अग्रवाल धर्मशाला मेें खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैडमिंटन, रूमाल झपट्टा, केरम, शतरंज, चम्मच दौड़, वन मिनट गेम्स रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, रस्साकसी आदि गेम्स होंगे।
खेल में विवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकेंगी। इसके लिए 5 मार्च तक समिति पदाधिकारियों को रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Social media पर मोदी रोजगार दो कर रहा ट्रेंड, छात्रों की मुहिम की जानें बड़ी बातें

बैठक में प्रचार मंत्री अंजू मालधनी, संजना मित्तल, मंजू मंगलम, पुष्पा गर्ग, माया गुप्ता, उर्मिला, पिंकी गुप्ता, सुमन गुप्ता, हेमलता गुप्ता, मंजू सिंघल आदि महिलाएं मौजूद थी।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US