टेंट डेकोरेटर वेलफेयर: राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकरियों का दौरा

गंगापुरसिटी। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल बुधवार को गंगापुरसिटी आए। प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा, प्रदेश महामंत्री पर्वत सिंह भाटी, मुकेश छीपा, गोवर्धन लाल शर्मा भी उनके साथ थे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बुकिंग की अमानत राशि लेने के बाद बुकिंग किसी भी कारण से केन्सिल होने पर अमानत राशि वापस वापस नहीं होती है। साथ ही विवाह स्थल समिति सदस्य शिवरतन अग्रवाल के नगर परिषद सभापति बनने पर बधाई दी। आगन्तुक पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर गंगापुरसिटी विवाह स्थल समिति अध्यक्ष राजेन्द्र खारवाल, महामंत्री राजेश बंसल, कोषाध्यक्ष अभिषेक मर्जिया, सभापति शिवरतन अग्रवाल, बनवारी तुलारा, सौरभ बरडिया, राहुल नरूका, सुरेश गुप्ता, सुरेन्द्र आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मर्जिया के परिजनों के निधन पर दो मिनट का मौन रखा।