जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सचिव ने किया उप कारागृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गंगापुरसिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अश्वनी विज व सचिव श्वेता गुप्ता ने उप कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप कारागृह में सफाई, भोजन, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल सुविधा, वंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, रसोई, बैरक, कैमरे आदि का निरीक्षण कर निर्देश प्रदान किए। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। इस दौरान जेलर रामचरण मीना ने बताया उप कारागृह में वर्तमान में 74 कैदी निरूद्ध है। उप कारागृह में एक अंशकालीन चिकित्सक तथा एक अन्य एक चिकित्साकर्मी स्थायी रूप से नियुक्त है। इनके द्वारा कैदियों की समय-समय पर चिकित्सा संबंधी देखभाल की जाती है। बंदियों को विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई और नालसा एवं रालसा के द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौके पर उपस्थित कैदियों को दी गई।

READ MORE: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता नवम्बर में, दो नई टीमों की एन्ट्री