सरकार की सख्ती पर ट्विटर का एक्शन, 500 अकाउंट्स किए सस्पेंड

केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से आंदोलन कर रहा है। इस बीच गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर रैली हिंसा से लेकर देशव्यापी चक्का जाम के जरिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। अब किसानों की खाप पंचायतों ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर सरकार की सख्ती के चलते ट्विटर ने 500 अकाउंट्स हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिए हैं। इससे पहले सरकरा ने ट्वीटर को विवादित अकाउंट और हैशटैग हाटने को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में ट्विटर ने कार्रवाई की है।

READ MORE: सहारनपुर किसान महापंचायत में बोली प्रियंका गांधी: सत्ता में आते ही तीनों कृषि कानून खत्म कर देंगे

बुधवार को ट्वीटर कंपनी ने ये जानकारी साझा की है। सोशल मीडिया कंपनी ने बताया कि जिन अकाउंट्स को सस्पेंड किया गया है वे कंपनी की पॉलिसी का वॉयलेशन कर रहे थे। सरकार का कहना था कि इन अकाउंट्स से किसान आंदोलन को लेकर भड़काउ पोस्ट फैलाई जा रही है। बता दें कि गणतंत्र दिवस से पहले किसान आंदोलन की बागड़ोर पंजाब और हरियाणा के किसानों के हाथों में थी लेकिन अब पूरी तरह से राकेश टिकैत ने कमान संभाल रखी है।
भारत सरकार ने आईटी एक्ट की धारा 69ए के तहत ट्विटर को हाल में नोटिस दिया था। इस धारा में 7 साल की सजा का प्रावधान है। नोटिस में कहा था कि ट्विटर एक्शन नहीं लेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने दो दिन पहले ट्वीटर से 1178 पाकिस्तान खालिस्तानी अकाउंट को हटाने को कहा था।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US