अग्रवाल भवन ट्रस्ट कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध चयन

गंगापुर सिटी। अग्रवाल भवन ट्रस्ट कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध चयन कर लिया गया है। चुनाव अधिकारी हरिचरण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात सहमति बनने के बाद निर्विरोध चयन कर लिया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी में आलोक मालधनी, नन्द किशोर अग्रवाल (पिल्लू धौलेटा), पूरन सिंघल (बन्टी कचौरी वाले), सुनील कुमार (सुनील हार्डवेयर), विष्णु गोयल (बाली ट्रांसपोर्ट) का निर्विरोध चयन किया गया है।
चुनाव संयोजक वीरेन्द्र कुमार आर्य ने बताया कि 30 अप्रेल को चुनाव होने थे। जिसमें अनिल कुमार गुप्ता (बैग वाले),आलोक मालधनी, जितेन्द्र कुमार मंगल (बुकसेलर), नन्द किशोर अग्रवाल (पिल्लू धौलेटा), पूरन सिंघल (बन्टी कचौरी वाले), सुनील कुमार (सुनील हार्डवेयर), संतोष कुमार गुप्ता (मसावता वाले), विष्णु गोयल (बाली ट्रांसपोर्ट) चुनाव मैदान में थे। ट्रस्ट की ओर से चुनाव निर्विरोध होने के लिए कोशिश की जा रही थी। आपको बता दें कि कार्यकारिणी में सिर्फ 5 सदस्य का चयन करना था। जबकि कार्यकारिणी के लिए 8 व्यक्ति चुनाव मैदान में आ गए थे। शुक्रवार रात को सहमति बनने के बाद चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए।
समाज के पदाधिकारियों के प्रयास से दो सदस्य दिनेश चन्द्र गुप्ता (सदस्य क्लब 91) व मनोज अग्रवाल (बर्तन वाले) ने पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था।