वेसेरेए यूनियन: रेल कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान 20 से

गंगापुरसिटी। रेल कर्मचारियों की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वाधान में 20 अगस्त से 27 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने बताया कि सभी विभागों के वरिष्ठ तकनीशियन को ग्रेड पे 4200 से 4600 रुपए में अपग्रेड करने के लिए एवं इन्जीनियरिंग विभाग के सभी ट्रेकमेंनो को ग्रेड पे 4200 रुपए एवं 4600 रुपए देने की मांग को लेकर यूनियन कार्यकर्ता सभी कार्य स्थलों पर जाकर ट्रैकमेनो एवं तकनीकी कर्मचारियों से संपर्क कर मांग पत्र पर हस्ताक्षर करवाएंगे। गत दिनों यूनियन कार्यालय में स्थानीय शाखाओं की बैठक में निर्णय किया गया कि यूनियन के आह्वान पर इस अभियान को चलाया जाएगा। साथ ही मांगों के समर्थन में ट्विटर अभियान भी चलाने का निर्णय किया। बैठक में मुख्यालय कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार सभी शाखाओं द्वारा हर माह ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, यूनियन की सदस्यता के लिए सम्पर्क अभियान चलाने, रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए चेतना यात्रा आयोजित करने, आगामी समय में युवा कांफ्रेन्स, महिला कांफ्रेन्स एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन का वार्षिक अधिवेशन के आयोजन के बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर यूनियन के शाखा सचिव राजेश, यातायात शाखा अध्यक्ष शशि शर्मा, कैरिज शाखा कार्यकारी अध्यक्ष शरीफ मोहम्मद, विकास शर्मा, इमरान खान, हरिमोहन मीणा, मनमोहन शर्मा, रघुराज सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।