तीन राज्यों में सीएम कौन? कांग्रेस का भाजपा पर हमला


तीन राज्यों में अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं करने से कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री की नियुक्ति में तथाकथित देरी के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना होने लगी थी।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिलने के बावजूद तीनों राज्य अपने मुख्यमंत्री की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि तीन राज्यों में सीएम कौन है? मुख्यमंत्रियों की घोषणा में देरी क्यों हो रही है?

READ MORE: राजनीतिक हस्तक्षेप ने सभी बैंकों की स्थिति को खराब किया: वित्त मंत्री
गौरतलब है कि पांच में से मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें लेनेे में सफल रही। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटों पर जीत मिली।