Ayodhya Ram Mandir: सांसद और विधायक तीन माह में ढाई करोड लोगों को अयोध्या पहुंचाएंगे

Ayodhya Ram Mandir: राजनीति और धर्म का समन्वय: एक लोकसभा सीट से 5 हजार लोग पहुंचेंगे, 100 स्पेशल ट्रेन देश के विभिन्न राज्यों से अयोध्या के लिए संचालित होंगी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। इसके लिए देशभर में हर व्यक्ति की जुबां पर एक ही बात है – श्रीराम मंदिर, रामलला और भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह। बड़े पैमाने पर इसकी ब्रांडिंग की जा रही है। विभिन्न राज्यों से ट्रेनों के संचालन, हवाई उड़ान और युद्धस्तर जैसी तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसका कारण है-आगामी लोकसभा चुनाव!

Ayodhya Ram Mandir

केंद्र सरकार में बैठी भाजपा सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रियों की नियुक्ति से लेकर धर्म के बीच भी समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया है। राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में राजनीतिक नियुक्तियों के बाद अब पूरी तरह अयोध्या पर नजरें हैं।

Ayodhya Ram Mandir

ऐसे में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद दर्शन-पूजन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए भारतीय जनता पार्टी सहारा बनेगी। देश की कुल 545 लोकसभा सीट से करीब 2.5 करोड श्रद्धालु अयोध्या लाए जाएंगे और रामलला के दर्शन तथा अयोध्या घूमने के बाद अपने-अपने शहरों को लौटेंगे।

यात्रा के दौरान उन्हें बताया जाएगा कि भाजपा ने कितने संघर्षों सेे राममंदिर की लड़ाई लड़ी। अयोध्या का इतिहास क्या रहा। इसका फायदा आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक आधार पर क्या होने वाला है। पार्टी का लक्ष्य यह है कि प्रत्येक लोकसभा सीट से 5-5 हजार लोगों को तिथिवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या लेकर आया जाएगा। करीब तीन माह में एक करोड़ लोगों का दर्शन-पूजन पूरा कराना प्रस्तावित है।

READ MORE: जिला आर्य वीर दल, गंगापुर सिटी की ओर से आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर ‘एक आदर्श पहल’

भाजपा की कोर कमेटी ने तय किया है कि मौजूदा सांसद-विधायक ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करा लें जिन्हें अयोध्या लेकर आना है। 5-5 हजार लोगों के जत्थों को 23 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन के लिए लेकर आना है। दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों द्वारा अयोध्या लेकर आया जाएगा। यहां उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। करीब 100 स्पेशल ट्रेन प्राण प्रतिष्ठा यानी 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से चलाई जा रहीं हैं। ये ट्रेनें 22 जनवरी के बाद 100 दिन के अंतराल में चलेंगी।

Ayodhya Ram Mandir

चुनावी एजेंडे के अनुसार भाजपा, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी लोगों को बताएंगे कि 500 साल में जो नहीं हो सका। उसे भारतीय जनता पार्टी ने कर दिखाया। पॉलिटिकल माइलेज तब मिलेगा, जब यही (जत्थे) श्रद्धालु अपनी-अपनी लोकसभा क्षेत्र में लौटकर अयोध्या का डेवलपमेंट, यहां के राम मंदिर और उससे जुड़े प्रयासों को लोगों तक पहुंचाएंगे।15 जनवरी से पूर्व लोगों को चिह्नित कर अंतिम सूची 1 दिसंबर से शुरू करके 15 जनवरी तक पूरा करना है। लोगों से संपर्क करना शुरू भी हो चुका है। सांसद और विधायक तीन माह में ढाई करोड लोगों को अयोध्या पहुंचाएंगे