सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे महिला-बच्चे, भाविप सुभाष का संस्कृति सप्ताह

गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा सुभाष की ओर से संचालित संस्कृति सप्ताह के तहत विजय पैलेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं पर बच्चों में कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखने को मिला। मीडिया प्रभारी बालकृष्ण गर्ग ने बताया कि मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद की पूर्व सभापति संगीता बोहरा थी। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की चम्मच दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

READ MORE: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक अन्य युवक घायल

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सभापति संगीता बोहरा ने कहा कि भारत विकास परिषद शाखा सुभाष की ओर से संस्कृति को बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं के आगे बढऩे, सामाजिक कार्यों में रूचि बढऩे, उत्तरदायित्व की भावना विकसित होने व समाज में अग्रिम पंक्ति में स्थान बनाने को बल मिलता है। कार्यक्रम संयोजक रितु शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारयुक्त कार्यक्रम समाज के सम्मुख प्रस्तुत कर परिषद का नाम हऔर प्रतिष्ठा बढ़ाना ही संस्कृति सप्ताह को आयोजित करने का उद्देश्य है। महिला प्रमुख चेतना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त कर संस्कृति और रोचक कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान रश्मि भारद्वाज, रमा मालधनी, लक्ष्मी गुप्ता, गायत्री देवी, मुक्ता गुप्ता, वंदना गुप्ता, दया शर्मा, अर्चना गुप्ता, संगीता जैन, अंशु बिड़ला, मंजू कुसुम, वर्षा शर्मा, राधा शर्मा सहित विवेकानंद शाखा से सोना बंसल, स्वाति आदि सदस्य उपस्थित थी।