महिला संगठन होंगे एकजुट, होगा समाज सुधार

गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल महिला मण्डल सवाई माधोपुर की स्थानीय महिला पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ परिचय और अभिनंदन बैठक हुई। महामंत्री रेनु आर्य ने बताया कि सभी महिला पदाधिकारियों का तिलक व अग्रसेन दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला महिला मण्डल की आगामी कार्यक्रम व कार्य योजना पर चर्चा कर संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की।
महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग ने बताया कि बैठक में जिला महिला संगठन, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, प्रदेश अग्रवाल महिला सम्मेलन, जिला अग्रवाल समाज सवाई माधोपुर के निर्देश में सभी जिले के महिला संगठनों को साथ लेकर कार्य करने का निर्णय किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश गुट्टा ने कहा कि महिला संगठन समाज की रीढ़ है। महिला शक्ति को समाज के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सहयोग करना एवं समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री गोविंद बरनाला ने समाज में व्याप्त तलाक़ की समस्या को जिला महिला संगठन के सामने रखकर इसमें सहयोग कि अपील की एवं समाज की इस ज्वलंत समस्या पर चिंतन करने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी अध्यक्ष महेन्द्र गर्ग ने जिला अग्रवाल महिला मंडल सवाई माधोपुर के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विगत दिनों कुलदेवी महालक्ष्मी जी जन आशीर्वाद यात्रा के गंगापुर सिटी के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी महिला संगठन पदाधिकारियों को समाज की ओर से धन्यवाद दिया। समाज में व्याप्त तलाक़ की समस्या के लिए सभी इकाइयों के महिला पदाधिकारियों से मिलकर समाज में व्याप्त इस समस्या के समाधान के लिए जागरूक करने के लिए अपील की।
प्रत्येक रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे समाज के जोड़ा मिलान व परिचय कार्यक्रम में सहयोग के लिए कहा।
कार्यक्रम अध्यक्ष महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग ने सभी महिला पदाधिकारियों व महिला मंडल की सभी अध्यक्ष व सदस्यों से जिला महिला संगठन के लिए कार्यक्रम बनाने व एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करने के लिए कहा। साथ ही बताया कि जिला महिला संगठन का शीघ्र पूर्ण विस्तार कर कार्यक्रम बनाया जाएगा।
इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल मिर्जापुर अध्यक्ष सुनीता आर्य, तहसील महिला मंडल अध्यक्ष रीना मित्तल, महिला संगठन की कोषाध्यक्ष मंजू मंगलम्, अर्चना गोयल, अर्चना गुप्ता, हेमलता बंसल, मीना बंसल, चंचल देवी, अनीता पंसारी, आशा सिंघल, सुमन गुप्ता, सोनिया गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सरिता गुप्ता, ऊषा गर्ग, संगीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, शारदा रानी, मंजू मंगलम्, रीना मित्तल, वंदना गर्ग, चालनी मंगल, नीतू गुप्ता, मिथिलेश मित्तल, सुमन, मंजू गर्ग, प्रेरणा मंगल, प्रतिभा मंगल उपस्थित थी।
मंच संचालन महिला मंडल जिला महामंत्री रेनु आर्य व अर्चना गोयल ने किया।