Women’s Rights: महिला अधिकारों को बचाने के लिए कानून में सुधार जरुरी: सीजेआई

Women’s Rights.

निजता की आड़ में घरों में महिला अधिकारों (Women’s Rights) के उल्लंघन पर कानून में जरुरी बदलाव आवश्यक है। शांतिभंग करने पर निजी और सार्वजनिक स्थानों पर एक समान कानून लागू होना चाहिए। यह बात सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई डीवाय चंद्रचूद ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में मौजूद थे।

Women’s Rights
बकौल सीजेआई मैंने सार्वजनिक और निजी दोनों स्थानों पर लैंगिक भेदभाव देखा है। आईपीसी के प्रावधान के अनुसार जब दो या दो से अधिक लोग झगड़े में सार्वजनिक शांति भंग करते हैं तो अपराध माना जाता है लेकिन निजी स्थान पर ऐसा होना अपराध नहीं माना जाता। इस द्वंद्व ने कई सालों से हमारे कानूनों की नारीवादी और आर्थिक आलोचना का आधार बनाया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वास्तव में अस्तित्व में है। इसलिए दोनों ही स्थानों पर इसका अस्तित्व होना चाहिए।

Women's Rights

Women’s Rights
सीजेआई ने कहा कि भारतीय घरों में महिला गृहिणी के रूप में लगातार परिश्रम करती है। इसलिए घर ही उसके लिए आर्थिक गतिविधि का भी स्थान है लेकिन इसके लिए उसे आर्थिक मेहनताना तक नहीं मिलता है। उसे सिर्फ शारीरिक संबंधों तक सीमित रखा जाता है। यह भी एक तरह के अधिकारों का उल्लंघन ही है। इससे निपटने के लिए कानून में कोई भी खास या स्पष्ट प्रावधान नहीं है।

READ MORE: LATEST NEWS: बढ़ती कलम की ओर से आज की कुछ खास खबरें…

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में विराजित होंगी सोने की पादुकाएं, इन्हें बनाने में 1 किलो सोना और 7 किलो चांदी लगी, 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी…

LATEST NEWS

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं। इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाया है। फिलहाल ये पादुकाएं देशाटन पर हैं। इसी सिलसिले में रविवार को इन्हें रामेश्वरधाम से अहमदाबाद लाया गया। यहां से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धाम द्वारकाधीश नगरी और इसके बाद बद्रीनाथ धाम ले जाई जाएंगी। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। श्रीचल्ला श्रीनिवास इन पादुकाओं को हाथ में लेकर अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर की 41 दिन की परिक्रमा भी कर चुके हैं।

दूसरी खबर

15 साल उम्र वालों के लिए रेलवे में बंपर नौकरियां, 3000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती…

LATEST NEWS

10वीं के आईटीआई करके किसी जॉब की तलाश है, तो आपके लिए रेलवे में मौका है भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य रेलवे जोन के रिक्रूटमेंट सेल ने 3000 से अधिक खाली पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। पश्चिम मध्य रेलवे ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 3015 वैकेंसी है। रेलवे में अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भर्ती विभिन्न ट्रेड्स में होगी। अधिकांश कंपनियों में सिर्फ आईटीआई पास होने पर जॉब नहीं मिलती। इसके बाद अपरेंटिसशिप भी किया होना जरूरी होता है। ऐसे में भारतीय रेलवे में अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग का शानदार मौका है। इस एक साल की अपरेंटिसशिप के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 से शुरू हुई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जनवरी 2024 है।