अयोध्या: पीएम ने किया एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन का किया उदघाटन

8 किमी रोड शो निकाला, दलित के घर चाय पी, तीसरी बार अयोध्या आने पर कहा- 22 जनवरी के लिए उत्सुक हूं

अयोध्या। आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। अयोध्या वासियों का ये उत्साह स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी उतना ही उत्सुक हूं। ये उत्साह, उमंग आज अयोध्या की सड़कों पर नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि पूरी अयोध्या नगरी सड़क पर उतर आई है। इस प्यार के लिए आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। बोलिए- सियावर रामचंद्र की जय, सियावर रामचंद्र की जय, सियावर रामचंद्र की जय…। यह बात 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में कही।

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से झंडी दिखाकर 6 वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। एक वंदे भारत और एक अमृत भारत अयोध्या से रवाना की गई। बाकी पांच वंदे भारत और एक अमृत भारत का संचालन अन्य स्टेशनों से हुआ। अमृत भारत अयोध्या से दरभंगा के लिए तथा वंदे भारत ट्रेन अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही 240 करोड़ की लागत से बना अयोध्या धाम स्टेशन भी जनता को समर्पित किया गया है।

उन्होंने रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत ट्रेन में मौजूद यात्रियों और स्कूली बच्चों से मिले। ट्रेन में कुछ महिलाओं ने मोदी को हाथ से बने हुए उपहार प्रदान किए। इससे पूर्व पीएम ने 8 किमी रोड शो किया। पीएम मोदी ने दलित धनीराम मांझी के घर पहुंचकर चाय ली। लोगों ने पीएम के साथ सेल्फी भी ली।

बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद लल्लू सिंह सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रेनों के साथ अयोध्या की जनता को नए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सौगात मिली है। इसका निर्माण कार्य तीन फेज में चल रहा है। निर्माण कार्य में इस स्टेशन का पहला फेज बनकर तैयार हो चुका है। पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट का इनॉगरेशन करने के बाद 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं… जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां का पूरा कार्यक्रम होने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। प्रभु राम को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कभी नहीं सह पाएंगे। हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी, श्री अयोध्या जी अपने चिर-पुरातन वैभव के साथ सज और संवर रही हैं। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री का संकल्प था, अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। भगवान राम त्रेता युग में पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, आज प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करके उपहार दे दिया है।

कहा कि यह वही अयोध्या है जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में लोग संकोच करते थे। आज एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी का नाम है। पहली बार 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए। इसके बाद 23 अक्टूबर 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था।

मोदी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब रामलला टेंट में विराजमान थे, आज लगा अयोध्या सड़क पर उतर आई है। 22 जनवरी का पूरा कार्यक्रम होने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे।

आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला है। आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। भारत की मिट्टी के कण-कण और जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी उतना ही उत्सुक हूं। ये उत्साह उमंग आज अयोध्या की सड़कों पर नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि पूरी अयोध्या नगरी सड़क पर उतर आई।

22 जनवरी की शाम पूरे हिंदुस्तान में जगमग होनी चाहिए। देशभर के लोगों से मेरी हाथ जोड़ कर प्रार्थना है कि मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से हर छोटे-बड़े तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का अभियान चलाएं। प्रभु श्रीराम आ रहे हैं तो एक भी मंदिर अस्वच्छ नहीं होना चाहिए।

देश के इतिहास में 30 दिसंबर की ये तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। आज के दिन ही 1943 में नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहराकर भारत की आजादी का जयघोष किया था। आने वाले समय में अयोध्या नगरी अवध क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे यूपी के विकास को ये दिशा देने वाली है।

वंदे भारत और नमो भारत के बाद एक और आधुनिक ट्रेन देश को मिली है। नई ट्रेन का नाम अमृत भारत रखा गया है। इन ट्रेनों की ये त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने जा रही है। आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं।

आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं। श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों करोड़ रुपए के विकास काम करा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है।

दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन एक नजर…

भवन का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन10 हजार स्क्वायर मीटर में 2 फ्लोर में बनाया गया है।

स्टेशन को भरतपुर जिला स्थित बंशी पहाड़पुर के पत्थरों से एक मुकुट, दो शिखर आदि से मंदिर की आकृति दी गई है।

परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए 6 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए गए है।

दिव्यांगों के लिए शौचालय और बच्चों की देखभाल के लिए अलग से कमरा है।

होटल रूम की तरह ट्रिपल बेड डॉरमेट्री, फूड प्लाजा, क्लॉक रूम, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और स्टेशन मास्टर रूम के अलावा 214 बेड की डोरमेट्री है।

7 प्रवेश और 7 निकास द्वार बनाए गए हैं। वाटर टैंक भी बनाया गया है।