गंगापुरसिटी। क्षेत्र के उदेई कलां (बड़ी उदेई) गांव में रविवार को कुएं में एक शव मिला है। कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सदर थाना प्रभारी राजकुमार व पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया हैं। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि उदेई कलां में नादौती रोड पर सड़क किनारे कुएं में एक लाश पड़ी है। इस पर मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। मौके पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान समाजसेवी मुक्तदिर अहमद सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है और बदन एकहरा है। सिर पर काले व लम्बे बाल है। क्रीम कलर की हाफ टीशर्ट काल रंग का पाजामा पहने हुए हैं। दाहिन हाथ पर अंग्रेजी में एएस लिखा हुआ है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।
Related Articles
अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड: अग्रसेन जयन्ती पर होंगे कई कार्यक्रम
गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड की बैठक उदेई मोड स्थित सेवा सदन पर अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ‘सैमरदाÓ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। महामंत्री कृष्णा गुप्ता ने बताया कि इस दौरान पदाधिकारियों व सदस्यों की […]
श्रीमद् भागवत कथा: सद्मार्ग पर चलने से कल्याण: मानसिंह गुर्जर
गंगापुरसिटी। नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में फूलसिंह गुर्जर के आवास पर आयोजित श्ररीमद् भागवत कथा में मंगलवार को पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने शिरकत की। भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता व समाजसेवी धनेश शर्मा […]
खराब होते आवासों से रेलकर्मी परेशान, रेलकर्मी जागरुकता अभियान जारी
गंगापुरसिटी। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से संचालित रेलकर्मी जागरुकता अभियान सोमवार को चौथे दिन लालपुर उमरी स्टेशन पर अभियान चलाया गया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने स्टेशन मास्टर ऑफिस, यूनिट संख्या 62 […]