डॉ. मानव जैन को इंटरनेशनल होम्योपैथी फेलोशिप, गंगापुर में सम्मान

oplus_0

मुंबई के प्रतिष्ठित संस्थान से मिली उपाधि, शहर में खुशी का माहौल

गंगापुर सिटी के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. मानव जैन को मुंबई स्थित संस्था द अदर सोंग इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एडवांस होम्योपैथी संस्थान मुम्बई द्वारा फेलोशिप कोर्स इन एडवांस होम्योपैथी की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे गंगापुर सिटी के लिए भी गर्व का विषय बन गई है।
इस उपलब्धि पर शहर के गणमान्य लोग हनुमान मुक्त, डॉ. बिजेन्द्र सिंह गुर्जर, अजय विद्रोही और व्यग्र पाण्डेय ने रविवार को शंकर मील स्थित उनके क्लिनिक पर साफा बांधकर, दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार वी. के. जैन का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

oplus_0

इस मौके पर हनुमान मुक्त ने कहा कि मुंबई जैसे बड़े संस्थान से होम्योपैथी में फेलोशिप प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे पूरे गंगापुर सिटी के लिए गौरव का क्षण बताया। वहीं डॉ. मानव जैन ने होम्योपैथी के प्रति लोगों की बदलती सोच और इसके सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डाला।
डॉ. बिजेन्द्र सिंह गुर्जर ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति बीमारी को जड़ से खत्म करने में सक्षम है, जिससे लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।