
इस माह मनाए जाएंगे कई त्योहार
गंगापुर सिटी। धार्मिक महत्व के कार्तिक मास का 18 अक्टूबर से शुरूआत हो गई है। कार्तिक माह 15 नवम्बर तक रहेगा। इस दौरान विभिन्न धर्म-कर्म के कार्यों के साथ प्रमुख त्योहार भी मनाए जाएंगे। इस मास में करवा चौथ, धन तेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दौज सहित छठ पूजा और देव दीपावली भी आएगी। देव उत्थान एकादशी के साथ विवाह जैसे अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी।
स्थानीय ज्योतिषियों के अनुसार कार्तिक मास में गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने से पुण्य मिलता है। मां तुलसी की पूजा का भी विषेष महत्व बताया गया है। इस माह मंदिरों व जल स्त्रोतों पर दीप दान से धर्म लाभ मिलता है।
- कार्तिक मास के प्रमुख त्योहार
- 20 अक्टूबर- करवा चौथ
- 21 अक्टूबर- रोहिणी व्रत
- 24 अक्टूबर- गुरु पुष्य
- 28 अक्टूबर- रमा एकादशी
- 29 अक्टूबर- धनतेरस
- 30 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी
- 31 अक्टूबर -दीपावली
- 1 नवंबर- गोवर्धन पूजा
- 2 नवंबर – भाई दौज
- 6 नवंबर- सौभाग्य पंचमी
- 7 नवंबर- छठ पूजा
- 9 नवंबर- गोपाष्टमी
- 12 नवंबर- देवउत्थान एकादशी
- 14 नवंबर- वैकुंठ चतुर्दशी
- 15 नवंबर-कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली