
गंगापुर सिटी। दीपावली का त्योहार हो और खरीदारी की बात न हो। दीपावली त्योहार से पहले 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र के मौके पर खरीदारी के लिए शुभअवसर है। इस दिन लोग ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, मोबाइल सहित इलेक्ट्रोनिक्स आयटमों की खरीद करते है। इस दिन खरीदारी का शुभ माना गया है। ऐसे में लोग खरीदारी के लिए इन दिन का इंतजार भी करते है। इसके चलते बाजारों में तैयारी भी शुरू हो गई है। स्थानीय ज्योतिषों के अनुसार इस दिन र्स्वाथ सिद्धि योग होने से सभी प्रकार के कार्य को सिद्धकारी माना जाता है। नया व्यापार व अन्य कार्य इस दिन शुरू किया जा सकता है,जो लाभकारी रहता है।