
68 सीटों पर लड़ सकती है भाजपा
झारखंड। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति के अनुसार कुल 81 सीटों में सबसे अधिक 68 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। झारखंड प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार भारतीय जनता पाटी, आजसू, जदयू व लोजपा (आर) साथ मिल कर चुनाव लड़ेगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहमति के अनुसार भाजपा झारखंड में 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। वहीं आजसू को 10, जदयू को 2 एवं लोजपा (आर) को 1 सीट देने पर सहमति बनने की बात सामने आई है।