गंगापुर सिटी में खंडेलवाल युवा परिषद की पहल: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया शरबत, की जल सेवा

गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर खंडेलवाल युवा परिषद द्वारा यात्रियों को शरबत एवं पानी वितरित करते समाजबंधु
खंडेलवाल युवा परिषद द्वारा गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित निःशुल्क जल सेवा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम।

भीषण गर्मी में यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए समाज के युवाओं ने निभाई सेवा की मिसाल

गंगापुर सिटी। खंडेलवाल वैश्य समाज समिति की युवा इकाई खंडेलवाल युवा परिषद के तत्वावधान में गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए निःशुल्क जल सेवा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यात्रियों की सेवा की।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को शीतल जल एवं शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में इस सेवा कार्य से यात्रियों को राहत मिली और उन्होंने आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के संयोजक चेतन मोदी, गिरीश सामरिया एवं तनिष्क सोखिया ने संपूर्ण व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। युवा परिषद के मंत्री जयप्रकाश डांस ने बताया कि सभी समाजबंधुओं के सहयोग से यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पिछले 18 वर्षों से दिगंबर जैन समाज द्वारा नियमित रूप से जल सेवा संचालित की जा रही है। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने भी युवा परिषद को सहयोग प्रदान किया और सेवा कार्य की सराहना की।
खंडेलवाल युवा परिषद के अध्यक्ष अंशुल डंगायच ने कहा कि जल सेवा सबसे श्रेष्ठ मानव सेवा है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं खंडेलवाल वैश्य समाज समिति के अध्यक्ष कैलाश खूंटेटा ने समाज के सभी वर्गों से सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशाल सामरिया, अतुल डंगायच, चेतन मोदी, प्रमोद मोदी, शगुन रावत, आदर्श महरवाल, हर्ष महरवाल, विशाल डांस, विकास दुसाद, दीपक दुसाद, विनोद माचीवाल, दीपक सामरिया, दिनेश बढ़ाया, विवेक डंगायच, अरविंद डांस तथा महिला मंडल से कुशला खूंटेटा, सारिका माचीवाल, सीता डंगायच, अनीता दुसाद, पूजा राजोरिया, ज्योति डंगायच एवं अंजना रावत सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में युवा परिषद के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।