गौशाला में गौसेवा एवं जरूरतमंदों के बीच अन्न प्रसाद वितरण कर दिया सेवा का संदेश
गंगापुर सिटी। लॉयंस क्लब गरिमा एवं लियो क्लब गरिमा ने नए सत्र की शुरुआत सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के साथ की। क्लब द्वारा 1 जुलाई को गौ सेवा एवं अन्न प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के तहत प्रात: 7 बजे नहर रोड स्थित गोपाल गौशाला में गौ सेवा की गई। इसके पश्चात उदेई मोड़ स्थित थोक फल एवं सब्जी मंडी में जरूरतमंद लोगों के बीच अन्न प्रसाद का वितरण किया गया। क्लब सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लेते हुए समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित क्लब अध्यक्ष लॉयन ओम अग्रवाल ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत गौ सेवा एवं अन्न प्रसाद वितरण जैसे पुण्य कार्यों से करना क्लब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गौ सेवा एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि लॉयंस क्लब गरिमा का मूल उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
चार्टर अध्यक्ष सौरभ बरडिया एवं पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि क्लब के परमानेंट प्रोजेक्ट मोतियाबिंद के ऑपरेशन, सरकारी स्कूल की बालिकाओं के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना, इन सभी कार्यों को और भी बेहतर तरीके से करने के लिए लॉयंस क्लब गरिमा वचनबद्ध है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष लियो यश अग्रवाल ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत गौ सेवा जैसे पवित्र कार्य से होना क्लब के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को समाजसेवा से जोडऩे के लिए लियो क्लब निरंतर सकारात्मक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।
इस सेवा अभियान में क्लब के सचिव लॉयन वीरेंद्र कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष लॉयन आलोक मित्तल, लियो अध्यक्ष आयुष बजाज, संयोजक लॉयन हनुमान अग्रवाल, लॉयन विनोद कुमार गुप्ता, लॉयन रेनु आर्य, लॉयन सौरभ बरडय़िा, कृष्ण कुमार गोयल, मनीष अग्रवाल, शशिकांत शुक्ला, विजेंद्र सिरोहिया, अंकुश मित्तल, पूजा खंडेलवाल, क्षमा अग्रवाल, भावना गोयल, अंजू सिरोहिया सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
