भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ में विजय कुमार गुप्ता बने प्रदेश मंत्री

प्रदेश मंत्री मनोनीत होने पर विजय कुमार गुप्ता का सम्मान करते लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री मनोनीत होने पर विजय कुमार गुप्ता का लॉयन्स क्लब द्वारा सम्मान।

मनोनयन पर लॉयन्स क्लब पदाधिकारियों ने किया सम्मान, श्रमिक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी प्रणीत भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ में गंगापुर सिटी निवासी विजय कुमार गुप्ता को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शहर में खुशी का माहौल है।

मनोनयन के उपलक्ष्य में लॉयन्स क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास पर पहुंचकर साफा बांधकर, दुपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका सम्मान किया। इस असवर पर बबीता अग्रवाल का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि वे प्रदेशभर के श्रमिकों एवं कामगारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के माध्यम से हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा उनके अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

सम्मान समारोह में लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन पंकज कुमार गुप्ता, सचिव लॉयन वीरेन्द्र कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष लॉयन सोमव्रत अग्रवाल, पीएमजेएफ लॉयन डॉ. आशीष कुमार शर्मा, लॉयन सौरभ बरड़िया, लॉयन ओम अग्रवाल, लॉयन विनोद कुमार गुप्ता, लॉयन सचिन बंसल, लॉयन विश्वनाथ गोयल एवं लॉयन आलोक मित्तल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने विजय कुमार गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।