गंगापुर सिटी। सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी संगठन के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी गंगापुर सिटी को ज्ञापन सौंपकर बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि 17 जून 2026 को बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव में भरत तिवारी से संबंधित एनकाउंटर की घटना सामने आई थी। इस घटना को लेकर आमजन के बीच कई प्रकार के प्रश्न और शंकाएं उत्पन्न हो रही हैं। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। संगठन ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में करवाई जाए।
संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से पांच प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें भरत तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच, सभी साक्ष्यों का परीक्षण, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाना शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. अर्जुन शर्मा, अजय पराशर, राकेश उपाध्याय, अमित महन्त, मनोज हरदेनिया, हेमेंद्र बोहरा, शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, हरिकिशन भारद्वाज, चंद्रप्रकाश, गोपाल दीक्षित, दिनेश जोशी, गोपाल बुकसेलर, शिवचरण अन्ना, भगवान पराशर, श्यामसुंदर, नीरज महन्त, गौरव पण्डा, कुलदीप जैमिनी, विनोद शर्मा, रमेश पलासोद, सुभाष सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
