
मुम्बई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए महायुति गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला करीब-कबरी तय हो चुका है। जानकारों के अनुसा भाजपा चुनाव में सबसे अधिक स्थान करीब 158 सीटों पर अपने प्रत्यशी उतारेगी। यानि कि पिछले चुनावों की तरह भाजपा इस बार भी बड़े भाई की भूमिका में रहेगी। शिव सेना शिंदे गुट को 70 सीट और एनसीपी अजीत पवार गुट को 50 सीटे मिलने का अनुमान है। भाजपा अपने कोटे की कुछ सीटे अपने सहयोगियों को भी दे सकती है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि भाजपा 2014 में 122 सीट, 2019 में 105 सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी।