पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का शुभ मुहूर्त

गंगापुर सिटी। कार्तिक मास में गुरुवार को शुभ मुहूर्त गुरु पुष्य नक्षत्र है। इस दिन खरीदारी और नए कार्य की शुरूआत के लिए अच्छा माना गया है। पुष्य नक्षत्र में पूरे दिन में कभी भी खरीद की जा सकती है। दिन में अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी खरीदारी कर सकते हैं। आने वाले दिनों में दीपावली तक यह योग बना रहता है। स्थानीय ज्योतिषियों के अनुसार धनतेरस पर भी खरीदारी काफी लाभकारी होती है।

READ MORE: 30 अक्टूबर को मिलेगा वेतन-भत्ता

पुष्य नक्षत्र के बाद भी आने वाले 7 दिन खरीदारी के लिए शुभ माने जा रहे है। इन दिनों में गृहस्थ सामान कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ सम्पत्ति व वाहन आदि की खरीद कर सकते है। व्यापाररियों के द्वारा पुष्य नक्षत्र में बही-खातों की खरीद को भी व्यापार को बढ़ावा देने वाला बताया गया है। शेयर मार्केट व रियल एस्टेट में भी निवेश करने को शुभकारी माना गया है।