पल-पल की खबर से रहें अपडेट
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना
  • राजस्थान न्यूज
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • शिक्षा
  • धर्म/ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • Contact
  • E-Paper
News Ticker
  • [ November 4, 2026 ] सभापति का बड़ा ऐलान: कचरा मुक्त होगा गंगापुर, सड़कों की भी बदलेगी सूरत राजस्थान न्यूज
  • [ October 13, 2026 ] भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव धर्म/ज्योतिष
  • [ October 11, 2026 ] सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा राजस्थान न्यूज
  • [ October 6, 2026 ] गंगापुर में गूंजा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ गंगापुर’ का संकल्प, लायंस क्लब गरिमा ने किया सभापति एवं पार्षदों का भव्य अभिनन्दन राजस्थान न्यूज
  • [ September 29, 2026 ] सभापति कृष्ण कुमार ने किया लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन राजस्थान न्यूज
HomeGovernmentप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: रबी फसलों के लिए 31 दिसंबर तक कराएं बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: रबी फसलों के लिए 31 दिसंबर तक कराएं बीमा

December 13, 2023 AJAY PAREEK Government, टॉप न्यूज, ताजा खबरें, राजस्थान न्यूज 0

सवाईमाधोपुर। रबी 2023-24 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रबी में अधिसूचित फसल गेंहू, चना एवं सरसों के लिए बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गई है।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रामराज मीना ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार फसली ़ऋण (केसीसी) लेने वाले कृषकों/ऋणी कृषकों का बीमा सम्बन्धित बैंक द्वारा स्वत: ही किया जाता हैं तथा जिन कृषकों ने फसली ऋण नहीं ले रखा हैं वे अपनी फसल का बीमा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी)/नजदीकी बैंक शाखा, सीएससी, बीमा कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि से संपर्क कर करवा सकते है। इसके लिए गैर ऋणी कृषकों को आधार कार्ड, नवीनतम जमा बन्दी की नकल, एक स्वयं प्रमाणित घोषणा पत्र जिसमें प्रत्येक खसरा का कुल क्षेत्रफल, प्रस्तावित फसल बुवाई का क्षेत्र, मालिक का नाम एवं बीमा हित का प्रकार (स्वयं अथवा बंटाई पर) व बैंक खाते की पासबुक की प्रति देनी होगी।

यह भी पढ़ें- रोडवेज चालक को आया हार्ट अटैक, बेकाबू बस ने 4 को रौंदा, 3 की मौत

बंटाईदार कृषक जिस जिले में स्वयं रहते हैं उसी जिले की परिधि में बंटाई की भूमि मान्य होंगी, इसके साथ ही किसानों को बोई गई फसल में परिवर्तन की सूचना संबंधित बैंक को देने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2023 है। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि जिले मेें फसल खराबा के नुकसान की भरपाई के लिए गत वर्षों में बीमित कृषकों को बीमा कम्पनी द्वारा खरीफ 2022 में 109110 कृषकों के खाते में कुल 18.37 करोड रूपये जबकि रबी 2022-23 में स्थानीय आपदा के तहत (लोकेलाइज्ड क्लेम) 13128 कृषकों को अभी तक 7.01 करोड रूपये की बीमा क्लेम राशि हस्तान्तरित कर लाभान्वित किया गया है। कृषि विभाग के सहायक निदेशक (सांख्यिकी) श्याम बिहारी मथुरिया ने अधिसूचना में दिए गए आंकडों का सरलीकरण कर बताया कि रबी फसलों का बीमा करवाने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि जमा करवानी होगी।

उन्होंने बताया कि कृषकों को गेंहू की फसल के लिए प्रति हैक्टेयर 88 हजार 12 बीमित राशि पर 1320.18 प्रति हैक्टेयर प्रीमियम राशि, चना की फसल के लिए 95 हजार 847 बीमित राशि पर 1437.71 प्रीमियत राशि प्रति हैक्टेयर एवं सरसों के लिए 97 हजार 80 बीमित राशि पर 1456.20 हैक्टेयर प्रीमियम राशि प्रति हैक्टेयर देय होगी। इस योजना के अन्तर्गत रबी फसलों में बुवाई से लेकर कटाई तक खडी फसलों में प्राकृतिक आपदाओं जैसे बेमौसमी बरसात/ओला वृष्टि/बाढ/प्राकृतिक आग आदि से नुकसान होने पर फसल कटाई प्रयोग द्वारा प्राप्त औसत उपज में कमी के आधार पर क्षतिपूर्ति देय है एवं फसल कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाने हेतु रखी गई, कटी फसल में बेमौसमी बरसात/ओला वृष्टि अथवा प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर फसल में क्षति का आंकलन व्यक्तिगत स्तर पर किए जाने का प्रावधान हैै। अत: नुकसान होने पर बीमित कृषक को फसल नुकसान की सूचना आपदा के 72 घण्टे के अन्दर सीधे बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 18001809519/नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय/बैंक/क्रोप इन्श्योरेन्स एप के माध्यम से सूचित करना आवश्यक होगा।

Related

  • Agriculture
  • Agriculture Department: Memorandum submitted regarding demands
  • PFBY
Previous

विद्यालय विकास के लिए सौंपा चैक

Next

जिला स्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 18 को

Related Articles

No Picture
Government

मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसलों का बीमा कराएं

December 5, 2023 badhtikalam Government, टॉप न्यूज, ताजा खबरें, राजस्थान न्यूज 0

सवाई माधोपुर। भारत सरकार, कृषि, सहकारिता एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, कृषि भवन नई दिल्ली द्वारा जारी परिचालन मार्गदर्शिका (खरीफ से लागू) भारत सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी 3 अप्रैल, 2023, 15 फरवरी, 2023 एवं 3 मई, […]

No Picture
Government

आत्मा परियोजना : उत्कृष्ट कृषक होंगे पुरस्कृत

December 4, 2023 badhtikalam Government, टॉप न्यूज, ताजा खबरें, राजस्थान न्यूज 0

गंगापुर सिटी। आत्मा परियोजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए कृषक पुरस्कार प्रदान करने के लिए जिले के कृषकों से 31 अक्टूबर 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। जिला परियोजना निदेशक (आत्मा) ने बताया […]

Agriculture
राजस्थान न्यूज

राज्य भर में कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण 190 Agriculture आदान विक्रेताओं को नोटिस जारी

January 7, 2021 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

Agriculture […]

Recent Posts

  • सभापति का बड़ा ऐलान: कचरा मुक्त होगा गंगापुर, सड़कों की भी बदलेगी सूरत
  • भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव
  • सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा

Recent Comments

  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7
  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on  BCCI के नए प्लान ने उड़ाए होश
  • Merritt Hodkiewicz on भाजपा सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Archives

Badhti Kalam, Sindhi Colony Gangapur City, Rajasthan, India (322201)
Phone : +91-9887454960
Email : badhtikalam@gmail.com
Our Privacy Policy
Recent Posts
  • सभापति का बड़ा ऐलान: कचरा मुक्त होगा गंगापुर, सड़कों की भी बदलेगी सूरत November 4, 2026
  • भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव October 13, 2026
  • सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा October 11, 2026
  • गंगापुर में गूंजा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ गंगापुर’ का संकल्प, लायंस क्लब गरिमा ने किया सभापति एवं पार्षदों का भव्य अभिनन्दन October 6, 2026
  • सभापति कृष्ण कुमार ने किया लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन September 29, 2026
राजस्थान न्यूज

चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, मावा व घी के सेम्पल लिए

November 8, 2023 1

-विभाग की ओर से गंगापुर सिटी व वजीरपुर में कार्रवाई गंगापुर सिटी। चिकित्सा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने एवं निरीक्षण का कार्य जोरों से किया जा […]

Powered By Badhti Kalam | © @badhtikalam.com | Design & Developed By UiSlick