भीषण गर्मी में राहगीरों और मॉर्निंग वॉकर के लिए राहत का इंतजाम
गंगापुर सिटी। भीषण गर्मी के बीच जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब सार्थक द्वारा चर्च ग्राउंड में आरओ वाटर प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया। सुबह 6 बजे क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में सेवा कार्य की शुरुआत की गई। यह प्याऊ चर्च ग्राउंड पर स्थापित किया गया है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग टहलने, खेलने और व्यायाम के लिए आते हैं।
पिछले तीन वर्षों से लगातार चल रही सेवा
कार्यक्रम संयोजक एवं चार्टर अध्यक्ष डॉ. मुकेश गर्ग ने बताया कि यह सेवा पिछले तीन वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है। हर साल गर्मी के मौसम में लगभग तीन महीने तक यह प्याऊ नियमित रूप से चलता है। इस दौरान प्रतिदिन करीब 150 से 250 लोग इसका लाभ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर में जनसेवा का एक सफल उदाहरण बन चुकी है और लोगों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।
भामाशाह और सदस्यों का विशेष सहयोग
इस वर्ष प्याऊ संचालन में भामाशाह कन्हैया सोनी का विशेष सहयोग रहा है। इसके अलावा क्लब के कई सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. अनिल टोडवाल, सचिव पवन गुप्ता, डॉ. संतोष भंडारी, डॉ. समीर विश्वास, राजेश मंगल, सुमित सिरोहिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. आर.के. मेहता, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. मुकेश गर्ग, अनिल कुमार गोयल, आशीष अग्रवाल, मयंक गुप्ता, नरेश अग्रवाल, डॉ. चंद्रकांत सिंघल और अंशुल अग्रवाल सहित कई लोगों का सहयोग भी सराहनीय रहा।
समाज के लिए प्रेरणादायक पहल
लायंस क्लब सार्थक द्वारा किया जा रहा यह कार्य केवल पानी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उदाहरण भी है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
