थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन ने बाबा श्याम मंदिर में केसर युक्त शीतल ठंडाई का किया वितरण

कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं को केसर युक्त शीतल ठंडाई वितरित करते थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन के सदस्य।
थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन ने बाबा श्याम मंदिर में एकादशी पर श्रद्धालुओं को केसर युक्त शीतल ठंडाई प्रसादी वितरित की।

एकादशी पर कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को ठंडाई प्रसादी वितरित, व्यापारियों ने निभाया सामाजिक सरोकार।

गंगापुर सिटी। थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन, गंगापुर सिटी की ओर से शनिवार को कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर में भगवान श्याम को भोग अर्पित करने के पश्चात केसर युक्त शीतल ठंडाई वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी एवं उमस के बीच मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक सेवा का संदेश देना रहा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गुप्ता (सर्वेयर) ने बताया कि व्यापार के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाना संगठन की प्राथमिकता है। इसी भावना के तहत एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर इस सेवा कार्य में भाग लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और राहगीरों के चेहरे पर ठंडाई प्रसादी ग्रहण करने के बाद आई मुस्कान ने पूरे आयोजन को सार्थक बना दिया।

संयोजक मंडल के अनुसार एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्यवस्था संभाली तथा हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को केसर युक्त शीतल ठंडाई प्रसादी वितरित की। श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण खंडेलवाल, महामंत्री अमित खंडेलवाल, मंत्री प्रशांत सिंघल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर रावत, ऋषि गुप्ता, दीपक सामरिया, हनुमान गुप्ता, मोहन गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दीपक सिंघल, भगवान सहाय सिंघल, अजय सिंघल, महेश खंडेलवाल, विष्णु अग्रसेन सहित अनेक श्याम भक्त एवं व्यापारी उपस्थित रहे।