कृष्ण कुमार गोयल बने गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस के अध्यक्ष

गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल एवं पदाधिकारी।
गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस की बैठक में कृष्ण कुमार गोयल को अध्यक्ष मनोनीत कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

मंगलम पैलेस में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा, केमिस्ट हितों के साथ सामाजिक सरोकारों पर भी रहेगा विशेष फोकस।

गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी के केमिस्ट व्यवसायियों के संगठन गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस की बैठक मंगलम पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में गंगापुर क्षेत्र के केमिस्टों के साथ जिला सवाई माधोपुर केमिस्ट एलायंस के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जिला सवाई माधोपुर केमिस्ट एलायंस के सचिव गिरीश चंद्र स्वर्णकार ने बताया कि राजस्थान केमिस्ट एलायंस के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष विनोद जैन की अनुशंसा पर कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर मेडिकल स्टोर) को गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं राजेंद्र कुमार गुप्ता (बी.आर. मेडिकल) को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ओम प्रकाश अग्रवाल (ओम मेडिकल) को सचिव, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल (श्रीनाथ मेडिकल) को कोषाध्यक्ष, विजेंद्र सिरोहिया एवं नरेंद्र नरेश शर्मा (पिपलाई) को उपाध्यक्ष तथा अनिल कुमार गोयल (मारुति मेडिकल) को सह सचिव नियुक्त किया।

अपने प्रथम संबोधन में कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि वे सभी केमिस्टों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा दवा व्यापार से जुड़े हितों की रक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों में भी गंगापुर सिटी केमिस्ट एलायंस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में सवाई माधोपुर की डीसीओ श्रीमती सिंधु कुमारी शर्मा ने दवा व्यापार से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही संगठन की सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जुगल चांडक, वेद प्रकाश गुप्ता, बालमुकुंद मंगल, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, संजय गोयल, मौसीफ खान, नावेद खान, पवन गुप्ता, सागर शर्मा, मनीष गुप्ता, लखनलाल गर्ग, शत्रुघ्न गुप्ता, लक्ष्मी चंद, मोहनलाल अग्रवाल, महेश चंद्र गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।