64वें स्थापना दिवस पर छावा की बगीची स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सेवा एवं संस्कार के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिला स्टडी मैटेरियल।
गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद शाखा सुभाष, गंगापुर सिटी (प्रांत राजस्थान पूर्व) द्वारा परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, छावा की बगीची में सेवा एवं संस्कार की भावना से प्रेरित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण एवं समर्पण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री (स्टडी मैटेरियल) वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

भाविप शाखा सुभाष के सदस्य धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज ने भारत विकास परिषद की स्थापना, संगठन की कार्यप्रणाली एवं परिषद के ध्येय “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सेवा, संस्कार एवं संगठन विस्तार के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
उपसरपंच राजेश सैनी ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं सामाजिक सेवा का महत्व बताते हुए जनसहयोग की भावना विकसित करने का संदेश दिया। विद्यालय के संस्थाप्रधान विजय सिंह मीना ने परिषद के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से विद्यालय के विकास को नई गति मिलती है।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान आदित्य भारद्वाज, के.के. मंगल, जितेंद्र जैमिनी, सुरेश चंद्र शर्मा, बालकृष्ण गर्ग, मुकेश बंसल, डालचंद शर्मा, उपसरपंच राजेश सैनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से विनोद वैष्णव, बृजेश वर्मा, कमलेश मीना, रीतू शर्मा, बीना बाई, पूजा जांगिड़ सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में राष्ट्रहित, सेवा एवं संस्कार के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
