अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन

ग्रामीण महिलाओं ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा

गंगापुर सिटी (खेड़ला)। अर्पण सेवा संस्थान एवं एलटीआई माइंडट्री फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के तहत शनिवार को ग्राम खेड़ला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. चंद्र शेखर मीना के नेतृत्व में किया गया। मंच संचालन बाबू लाल मीना ने किया।
इस अवसर पर खैयालो बाई, संजीव कुमार द्वारा अर्पण सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी उपलब्धियों एवं चुनौतियों को साझा किया।
मुख्य अतिथि सीमा मीना व्याख्याता, नीतू अग्रवाल, मनीषा गुप्ता मीना बड़ौदा विद्यालय, जतिराम मीना, किशन बैरवा, लक्ष्मण गुर्जर, अनचाही देवीग्राम विकास समिति अध्यक्ष महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सफल महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान संस्थान द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया, जिसमे चित्रकला में निकिता प्रजापत, आयुषी शर्मा, मोहिनी जाट व सपना देवी तथा मेहंदी प्रतियोगिता में काजल देवी, मनीषा प्रजापत व पिंकी देवी को सम्मानित किया गया।
अर्पण सेवा संस्थान से डॉ. मीना ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों और अवसरों का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान 142 महिलाओं ने भाग लिया।
इस दौरान मदन सिंह, संजीव कुमार, पूनम वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक गुजराती, नवीन सिंह, एलआरसी वालंटियर्स, कृषि मित्र तथा ग्रामीणों का सहयोग रहा।