गंगापुर सिटी। स्वर्णकार समाज गंगापुर सिटी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम गोविन्दम मैरिज गार्डन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। समारोह में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहे। उनका समाज की ओर से माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान श्री गणेश, मां सरस्वती तथा स्वर्णकार समाज के आराध्य महर्षि अमरीश जी एवं अजमीढ़ जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
बाबूलाल सोनी बने कार्यक्रम के सभापति
समारोह में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल सोनी को कार्यक्रम का सभापति घोषित किया गया। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी, मंत्री सतीश चंद सोनी और कोषाध्यक्ष पूरण चंद सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
पूर्व विधायक ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
मुख्य अतिथि मानसिंह गुर्जर ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। समाज को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करना चाहिए।
सभी पदाधिकारियों का किया सम्मान
शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी से सामाजिक एकता को मजबूत करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा समाज हित के नए कार्य शुरू करने की अपेक्षा व्यक्त की।
समाज के विकास के लिए कार्य करेगी नई टीम
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर कार्य करेगी। संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाना तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।
बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन संतोष सोनी ने किया। समारोह में उपाध्यक्ष रामविलास सोनी, कोमल चन्द सोनी, महेश चंद सोनी, मुख्य सलाहकार राजकुमार सोनी, विधि मंत्री संतोष सोनी, उपकोषाध्यक्ष अशोक सोनी, सह मंत्री ताराचंद सोनी, संगठन मंत्री संतोष सोनी, मिडिया प्रभारी मनीष सोनी ,मुख्य प्रवक्ता गिरधारी सोनी, प्रवक्ता प्रदीप सोनी ,आयोजन मंत्री कमलेश सोनी,हरिओम सोनी ,सहआयोजन मंत्री प्रकाश सोनी ,प्रचार मंत्री मनोज सोनी ,सह संगठन मंत्री भुवनेश सोनी,कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सोनी, गिरधारी सोनी,अशोक सोनी, घनश्याम सोनी, सत्यप्रकाश सोनी,गोपाल सोनी ,जगदीश सोनी,विनोद सोनी,गोविंद सोनी,त्रिलोक सोनी,योगेन्द्र सोनी,विजय सोनी,रमेश सोनी,राजेन्द्र भतरा,राजेन्द्र सोनी, राजकुमार सोनी,गोपाल सोनी,गंगासहाय सोनी,कैलाश सोनी,ओमप्रकाश सोनी,गोविंद सोनी ,जितेंद्र सोनी। एवं संरक्षक मंडल में लल्लू प्रसाद सोनी, राधेश्याम सोनी, घनश्याम सोनी, बाबूलाल सोनी, विशंभर सोनी, हुकम सोनी, पूरन सोनी, गोपाल सोनी, कृष्ण कुमार सोनी,संतोष सोनी, दयानंद सोनी,चंद्र प्रकाश सोनी, श्याम सुंदर सोनी, मदन मोहन सोनी, नंदलाल सोनी, बाबूलाल सोनी,भरोसी सोनी, गंगासहाय सोनी, विजय सोनी, लक्ष्मण सोनी, सुनील सोनी ,रमेश सोनी बलवीर सोनी, बजरंग सोनी सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
