छठ पूजा में उमड़ी श्रद्धा, घाटों पर रही भीड़


छठ पूजा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया। उगते सूरज को अध्र्य देने के साथ शुक्रवार को चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया। इसी के साथ छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास को पूरा किया। इससे पहले गुरुवार शाम को छठ व्रतियों ने डूबते सूरज को अध्र्य दिया। बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडीसा, तमिलनाडू सहित अन्य प्रदेशों में भी छठ पूजा की धूम रही। गुरुवार रात से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। घाटों पर विशेष सजावट भी की गई। वहीं श्रद्धालु सूर्य देव के उगने का इंतजार करते रहे। इस पर्व पर भगवान भास्कर और छठ माता की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी जाती है